भारत पर लगा 50 फीसदी टैरिफ तो भड़का चीन… Donald Trumps को सुना दी खरी-खरी, अमेरिका पर साधा निशाना

नई दिल्ली। चीन ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत के एकतरफा टैरिफ के खिलाफ भारत के विरोध का समर्थन किया है। अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ नीति के तहत 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और रूस से तेल आयात करने पर भारत को दंडित करने के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

Donald Trump

दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से एक अंग्रेजी समाचार पत्र का संपादकीय कॉलम साझा किया है। जिसमें कहा गया है, ‘भारत की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और इसकी विदेश नीति के विकल्पों में अन्य देशों द्वारा हेरफेर नहीं किया जा सकता है, चाहे भारत के साथ उनके अपने संबंध कितने भी महत्वपूर्ण क्यों न हों।’

 

Related Articles

Back to top button