कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर विजय शाह की बढ़ेगी मुश्किलें, मंत्री पद से हटाने के लिए Supreme Court में याचिका दायर

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हंगामा मचा दिया है। इस मामले में शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। शाह ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।

Supreme Court

यह मामला तब और गरमाया जब सुप्रीम कोर्ट ने शाह को फटकार लगाते हुए कहा, ‘मंत्री के हर शब्द में जिम्मेदारी झलकनी चाहिए।’ सागर की कांग्रेस नेत्री डॉ. जया ठाकुर ने इस याचिका में विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मंत्री शाह का बयान संविधान के अनुच्छेद 164 (3) के तहत ली गई शपथ का उल्लंघन है। गौरतलब है कि 11 मई को इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में विरोध हुआ। यह मामला पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा।

 

Related Articles

Back to top button