President Murmu ने दिल्ली हाई कोर्ट के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, न्यायिक अधिकारी विनोद कुमार, श्रीमती शैल जैन और सुश्री मधु जैन पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाया गया है। अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए न्यायिक अधिकारियों श्री विनोद कुमार, श्रीमती शैल जैन और सुश्री मधु जैन को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।”





