MK Stalin ने मोदी सरकार को सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली ‘राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था’ बताया

चेन्नई : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को ‘राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था’ का नया नाम देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज मोदी सरकार पर पिछले 11 वर्षों में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

MK Stalin

 

उन्होंने एक्स पर लिखा “ लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना, राज्यों से उनके वैध अधिकार छीनना, हर जगह संस्कृत और हिंदी थोपना, सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना और विशेष रूप से तमिलनाडु के साथ भेदभाव करना, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों को दर्शाता है, जो एक राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था है।” उन्होंने आगे कहा “ मैंने द्रमुक सांसदों को राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था का विरोध करते हुए लोकतंत्र की आवाज़ बनने की सलाह दी है।”

Related Articles

Back to top button