चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर, बीजेपी-आप के बीच टक्कर; वोटिंग 11 बजे से शुरू

चंडीगढ़ को आज दोपहर 12 बजे तक नया मेयर मिलेगा। भाजपा के सौरभ जोशी, आप के योगेश ढींगरा और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में हैं। आप के पार्षदों की नाराजगी और कांग्रेस-आप की दूरी के कारण भाजपा के सौरभ जोशी की जीत आसान दिख रही है। भाजपा के पास 18 वोट हैं, जबकि आप के दो पार्षद नाराज बताए जा रहे हैं। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा।

भाजपा के पास सबसे अधिक 18 वोट हैं। जबकि आप के 11 में से दो पार्षद नाराज बताए जा रहे हैं। रामचंद्र यादव ने तो प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज होकर डिप्टी मेयर के लिए अलग से नामांकन दाखिल कर रखा है। दमनप्रीत भी नाराज हैं। कांग्रेस के छह पार्षद हैं और एक सांसद मनीष तिवारी का वोट रहेगा। वोटिंग सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी। मतदान से जुड़ा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button