
आप” सरकार ने एक बार फिर दिल्लीवालों से किया अपना वादा निभाया है। मोहल्ला बसों के साथ दिल्ली में परिवहन क्रांति 2.O की शुरुआत हो रही है। दिल्ली में अपने 2 सप्ताह के भीतर 150 मोहल्ला बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इस बाबत मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कुशक नाला डिपो में मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। सीएम ने यहाँ बसों में लोगों के लिए मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया, बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की और ख़ुद अधिकारियों के साथ बस में सफ़र भी किया। इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, “मोहल्ला बसों के साथ दिल्ली की सड़कों पर परिवहन क्रांति के नए दौर की शुरुआत होगी और अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में आई ये मोहल्ला दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर साबित होंगी। सीएम आतिशी ने कहा कि, “आज हम कुशक नाला इलेक्ट्रिक बस डिपो पर मोहल्ला बसों का निरीक्षण करने आए है। इस डिपो में इन 9 मीटर की 150 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसों की पहली खेप आ चुकी है।उन्होंने कहा कि, “इन बसों का 2 रूट पर निरीक्षण भी हो चुका है। ये 150 बसें आने वाले 2 सप्ताह में दिल्ली की सड़कों पर उतर जायेंगी। जिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में 12 मीटर की बड़ी बसें नहीं जा पाती है, उन इलाकों में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में लाई गई ये मोहल्ला बसें गेम चेंजर साबित होंगी। सीएम आतिशी ने साझा किया कि, “दिल्ली में हमेशा से ट्रांसपोर्ट में लास्ट माइल कनेक्टिविटी की समस्या रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 2140 सड़कें उतरेंगी। ये सभी बसें पूरी तरह वातानुकूलित है। बस पैनिक बटन, सीसीटीवी और जीपीएस से लैस है। मात्र मिनट की चार्जिंग के साथ ये बसें 200 किमी तक चल सकती है। उन्होंने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों को सुविधा देने का काम “आप” सरकार पिछले 10 सालों से कर रही है। डीटीसी बसों में आम परिवार के लोग जाते है। उन्हें सबसे शानदार सुविधाएं मिले ये अरविंद केजरीवाल का विज़न है और आप सरकार लगातार इसपर काम कर रही है।