Delhi: हॉट स्पॉट पर कोऑर्डिनेशन टीम को प्रतिदिन दौरा करने का निर्देश- गोपाल राय
Instructions to the coordination team to visit the hot spots daily - Gopal Rai
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बढ़ती ठंड और हवा की गति कम होने से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। तापमान तेजी से कम हो रहा है और हवा की गति भी काफी कम है। सीएक्यूएम ने ग्रेप-2 को लागू करने के निर्देश दिए थे जिसे दिल्ली में लागू कर दिया गया है। दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर काफी बढ़ रहा है। इसे कैसे नियंत्रित किया जाए और ग्रेप-2 के नियमों को और सख्ती से कैसे लागू किया जाए, इस पर चर्चा के लिए मंगलवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की गई। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हॉटस्पॉट पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हॉट स्पॉट पर धूल दबाने वाली दवा मिलाकर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में सड़कों की सफाई के लिए एमसीडी के 6200 सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही यातायात के सुचारू प्रवाह और भीड़भाड़ वाली जगहों पर 1800 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई




