Culture: केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने नागपुर में ड्रैगन पैलेस मंदिर की 25वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat and Kiren Rijiju attended the 25th anniversary celebrations of Dragon Palace Temple in Nagpur

ड्रैगन पैलेस मंदिर ने 15 नवंबर, 2024 को नागपुर के कैम्पटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई। इस कार्यक्रम में जापान की ओगावा सोसाइटी, जिसने कैम्पटी में सुंदर मठ परिसर के निर्माण में योगदान दिया है, का प्रतिनिधित्व जापान के लगभग 50 भिक्षुओं ने किया। इस आयोजन की शुरुआत 15 नवंबर की सुबह जापानी भिक्षुओं के एक समूह द्वारा उत्सव मार्च के साथ हुई, जिन्होंने कुछ दूर से शंख और ड्रम बजाते हुए जापानी भाषा में मंत्रोच्चार के साथ मठ में प्रवेश किया। मुख्य मठ में विशेष प्रार्थना का नेतृत्व भंते निचियु (कानसेन) मोचिदा और जापान के आदरणीय भिक्षुओं ने किया। महाउपासिका मदाम नोरिको ओगावा की बेटी सुश्री ताकाको तनाका ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मैडम नोरिटो ओगावा ने इस कार्यक्रम की मेजबान और ड्रैगन पैलेस मंदिर परिसर की मालकिन सुश्री सुलेखाताई कुंभारे की ड्रैगन पैलेस मंदिर परिसर की स्थापना में सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ने इस कार्यक्रम के आयोजन में ड्रैगन पैलेस मंदिर के साथ सह-भागीदारी की। आईबीसी की ओर से इस कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय भिक्षुओं और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कैम्पटी और नागपुर के अन्य हिस्सों से लगभग 5000 लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button