Delhi: दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों को फिर से रोजगार मिलेगा; एक सप्ताह के भीतर ऑन-ड्यूटी होंगे बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स

10 thousand bus marshals will get employment again in Delhi; Bus marshals and civil defense volunteers will be on-duty within a week

दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों को फिर से रोजगार मिलेगा। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में 10,000 सिविल डिफेंस वॉलंटियरों और बस मार्शलों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। एक सप्ताह के भीतर 10,000 बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ऑन-ड्यूटी होंगे। शविवार को सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ये जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार द्वारा इन 10,000 मार्शलों की नियुक्ति की मंज़ूरी दे दी है है। और  प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में अगले 4 महीने बस मार्शल अहम भूमिका निभायेंगे। सीएम आतिशी ने कहा कि, प्रदूषण हॉटस्पॉट्स की निगरानी से लेकर ओपन बर्निंग को रोकने और शिकायतों के फॉलो-अप में बस मार्शलों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि, “सोमवार से बस मार्शलों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी साथ हू दिल्ली सरकार जल्द बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजेगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा चाहे जितना षड्यंत्र रचे, अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हम ऐसे दिल्लीवासियों की हर समस्या का समाधान जरूर निकालेंगे।”
सीएम आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में बसों में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 2017-18 में दिल्ली सरकार ने दिल्ली की बसों में बस मार्शल तैनात किए। ये बस मार्शल इसलिए तैनात किए गए ताकि महिलाओं के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, बदतमीजी न हो, डीटीसी बसों में बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि, बसों में इन मार्शलों की नियुक्ति से महिलाओं-बुजुर्गों-बच्चों को जो सुरक्षा मिली इसका कई प्रमाण दिल्लीवालों ने देखा। मार्शलों ने बस में महिलाओं के साथ होने वाली बदतमीजी को रोका, किसी बच्चे के अपहरण होने के प्रयास को रोका, बुजुर्गों की मदद की। लेकिन भाजपा को महिलाओं-बुजुर्गों-बच्चों की सुरक्षा नहीं   जँची, ग़रीब घरों के 10,000 युवाओं को मार्शलों के तौर पर काम मिला ये जँचा नहीं। इसलिए भाजपा ने षड्यंत्र रचकर अपने अफ़सरों के माध्यम से अप्रैल 2023 से इन बस मार्शलों की तनख्वाह रोक दी।

Related Articles

Back to top button