International: धर्मेंद्र प्रधान ने मेलबर्न में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष माननीय जेसन क्लेयर एमपी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Dharmendra Pradhan holds bilateral meeting with his Australian counterpart Hon. Jason Clare MP in Melbourne

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में अपना मुख्य संभाषण दिया। श्री प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री श्री जेसन क्लेयर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।श्री प्रधान ने अपने संबोधन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और विकसित होती साझेदारी की सराहना की, जो दोनों देशों के इतिहास को जोड़ती है और साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानी के दूरदर्शी नेतृत्व में इन संबंधों को और मजबूत बनाने की भी पुष्टि की।श्री प्रधान ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रौद्योगिकी के निर्माता और प्रबंधक बनने के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स, आलोचनात्मक सोच और अंतःविषय अध्ययनों पर बल देते हुए एक रूपरेखा प्रदान करती है, ताकि उभरते हुए रोजगार बाजारों के अनुकूल हो सकें।श्री प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा में सहयोग भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का आधार है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली को योग्यता आधारित ढांचे में बढ़ाना है, जिसमें भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उल्लिखित कौशल आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button