Mumbai Airport ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में दर्ज हुई एक हजार से ज्यादा उड़ानें; रचा इतिहास
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने 21 नवंबर को 1036 उड़ानों की आवाजाही दर्ज करके एक नया रिकॉर्ड बनाया। यह आंकड़ा पिछले रिकॉर्ड से अधिक है, जिसका मुख्य कारण सर्दियों और त्योहारों के मौसम में यात्रा की मांग में वृद्धि है। एयरपोर्ट ने 1,70,488 यात्रियों का मूवमेंट दर्ज किया। यह सफलता एयरपोर्ट के आधुनिक तकनीक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से मिली है।

यात्रियों की संख्या भी रिकॉर्ड के करीब
उड़ानों के साथ यात्रियों की संख्या भी लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 21 नवंबर को एयरपोर्ट ने कुल 1,70,488 यात्री मूवमेंट दर्ज किए। यह आंकड़ा अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड1,70,516 यात्री (11 जनवरी)से थोड़ा ही कम रहा। इनमें से 1,21,527 घरेलू और 48,961 अंतरराष्ट्रीय यात्री थे।




