Delhi: पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा
Due to increase in ammonia level in water, production of three water treatment plants of Delhi was affected

हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से वजीराबाद रिजर्वायर पर पानी का अमोनिया का स्तर काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया है। इससे वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने यहाँ निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस मौक़े पर सीएम आतिशी के कहा कि, भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित हरियाणा द्वारा छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि, कालिंदी कुंज बैराज पर भी हरियाणा-उत्तर प्रदेश के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है, इससे नदी में झाग बन रहा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा शासित हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी है; पराली की दमघोंटू हवा से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि,भाजपा, दिल्लीवालों को मारने की कोशिश कर रही है; “आप” और अरविंद केजरीवाल जी दिल्लीवालों को बचाने का प्रयास कर रहे है। सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा जितनी गंदी राजनीति करे लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में “आप” सरकार दिल्लीवालों की भाजपा के हर षड्यंत्र से रक्षा करेगी।




