Yamuna: यमुना स्वच्छता अभियान
Yamuna Cleanliness Campaign
दिल्ली के छठ घाट पर आज संस्कृति यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित यमुना स्वच्छता अभियान में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि ‘स्वच्छता ही सेवा है’ और ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अभियान में युवाओं की भागीदारी दर्शाती है कि वे अपने समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक हैं। दिल्ली में भाजपा के मनोनीत निगम पार्षद और वरिष्ठ नेता श्री मनोज कुमार जैन ने संस्कृति यूथ फाउंडेशन के सहयोग से इस सफाई अभियान का नेतृत्व किया। हर साल छठ पर्व से पहले सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल छठ घाट की सफाई करते हैं और अक्सर इस काम को लेकर राजनीति भी होती है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन ने कहा कि नदियों को शुद्ध रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से राजनीति से ऊपर उठकर अपनी पूजनीय नदियों का सम्मान करने और उन्हें स्वच्छ रखने का आग्रह किया




