Noida: आईएमएस में मानक महोत्सव का आयोजन
Standard Festival organized at IMS
आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नोएडा के प्रमुख विक्रांत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानकों एवं उपभोक्ता संरक्षण पर जागरूकता का आयोजन हुआ।

मानक महोत्सव के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने कहा कि मानक का प्रयोग मानव जीवन में उपयोगी है। अतः हम सभी मानक के प्रति जागरूक बने। उन्होंने कहा कि विक्रेता गुणवत्ता पूर्ण मानकों का पालन करें एवं उपभोक्ता बीआईएस के प्रति जागरूक रहें जिससे वे भविष्य में शोषण से बच सके। कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम में यूथ कनेक्ट कैंपेन के अंतर्गत संस्थान के 70 छात्रों को मानक मित्र के रूप में चयनित किया गया। संस्थान के सभी चयनित छात्र मानक मित्र के रूप में जिला गौतमबुद्ध नगर के उपभोक्ता के साथ कैम्पने में हिस्सा लेगें। वहीं कैम्पेन के दौरान बीआईएस केयर एप, उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण से जुड़े तथ्य एवं मिथक की चर्चा करेंगे।




