CBSE Re-Evaluation 2026: वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन 02 जून से शुरू किए गए थे। साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई थी। लेकिन अब वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 07 जून कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश 12वीं री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। अब वे छात्र कल यानी 07 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन
सीबीएसई ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।




