New Delhi: महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा दिलाई गयी स्वच्छता की शपथ

Swachhata Pledge administered by Director General, SSB

नई दिल्ली (17 सितम्बर, 2024): एसएसबी द्वारा 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता बनाए रखना तथा इसके प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आज एसएसबी, बल मुख्यालय, नई दिल्ली में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसबी के महानिदेशक श्री अमृत मोहन प्रसाद द्वारा स्वच्छता बनाए रखने तथा इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बल के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान उपस्थित थे, जिन्होंने इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।श्री अमृत मोहन प्रसाद ने कहा, स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश की प्रगति एवं समृद्धि का आधार भी है। स्वच्छ वातावरण हमें स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन प्रदान करता है, तथा इस दिशा में हम सभी का योगदान आवश्यक है। स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के सभी कार्यालय परिसरों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बल के सभी जवान एवं अधिकारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश व्यापक स्तर पर फैलाना तथा देश भर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button