बांग्लादेश की पूर्व पीएम की हालत गंभीर, खालिदा जिया की सेहत पर PM Modi ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उनकी सेहत के लिए हर संभव सहायता की पेशकश की है। खालिदा जिया को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

PM Modi

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा को 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिससे उनके हृदय और फेफड़े प्रभावित हुए हैं।

बेहद नाजुक है खालिदा की तबीयत
बीएनपी के उपाध्यक्ष अहमद आजम खान ने कहा कि उनकी हालत बहुत गंभीर है। पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। जबकि बीएनपी के महासचिव मिर्जा फकरूल इस्लाम ने भी कहा कि वह गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। हमारे डाक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उपचार में स्थानीय के साथ ही विदेशी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button