Crime: 1.26 करोड़ रुपये कीमत का अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Illegal opium poppy powder worth Rs 1.26 crore seized, one accused arrested

जयपुर/प्रतापगढ़ 9 सितम्बर। प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी थाना पुलिस टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 26 लाख 6 हजार 700 रुपए कीमत का 840 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने रास्ते में एक शेड में अवैध मादक पदार्थों की पुड़िया रख रहे तस्कर रामलाल पाटीदार पुत्र नंदलाल (50) निवासी गोमाना को गिरफ्तार किया।

कार्यवाहक एसपी बनवारी लाल मीना ने बताया कि छोटी सादड़ी थाना प्रभारी नारायण लाल व उनकी टीम सोमवार को सीओ गोपाल लाल हिंडोनिया के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने गोमाना गांव के बॉम्बे बाजार गली में एक व्यक्ति को सड़क पर रखे प्लास्टिक के कट्टों को बाड़े के अंदर डालते देखा। पुलिस को देखकर व्यक्ति बाड़े के अंदर भाग गया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी रामलाल पाटीदार को पकड़ लिया और अंदर रखे कट्टों की जांच की। तलाशी में 42 कट्टों में 8 क्विंटल 40 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला, जिस पर अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button