Buisness: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
No change in petrol and diesel prices
नई दिल्ली, 03 अगस्त (वेब वार्ता)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शनिवार को जारी कर दी गई हैं। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान है। राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, राज्य स्तर पर विभिन्न करों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होती है। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये, डीजल की कीमत 87.62 रुपये, मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये, डीजल की कीमत 92.15 रुपये, कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये, डीजल की कीमत 91.76 रुपये, चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये, डीजल की कीमत 92.34 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।




