Jaipur : कोटा शहर में थाना अनन्तपुरा पुलिस की कार्रवाई 9 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, चॉकलेट व पैसे देने के बहाने घर में बुला की अश्लील हरकत।
Action of Anantpura police station in Kota city Accused of molesting 9 year old girl arrested, given chocolate and money Indecent act of calling at home under the pretext of.
कोटा शहर में थाना अनन्तपुरा पुलिस की कार्रवाई 9 साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, चॉकलेट व पैसे देने के बहाने घर में बुला की अश्लील हरकत जयपुर/कोटा, 04 मई। कोटा में अनन्तपुरा थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में एक 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने के मामले में थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महेशदत्त पुत्र नाथू लाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इन्स्ट्रमेशन लिमिटेड (आईएल) सेवा से रिटायर्ड है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार को 9 वर्ष की बच्ची की मां ने थाना अनन्तपुरा पर रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी को चॉकलेट व ₹20 देने के बहाने आरोपी अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। रिपोर्ट पर आईपीसी व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन एवं सीओ मनीष शर्मा के सुपरविजन व एसएचओ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को आरोपी महेश दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया।




