गर्मी में सुकून देने लगा नर्मदा का आंचल, बढ़ने लगी स्नान करने वालों की भीड़
✍️इम्तियाज खान in tu
बड़वानी। क्षेत्र का तापमान फिर अपनी तासीर की ओर लौटने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। गर्मी बढऩे से शहर के समीप नर्मदा तट पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुकून की तलाश में पहुंचने लगे है। साथ ही लोग स्नान कर गर्मी से राहत पा रहे है। इससे तट रोशन नजर आने लगा है।