15 साल के ‘वैभव’ से चमकी भारतीय टीम, इंडिया स्‍क्वॉड में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने

नई दिल्ली। महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और निडर अंदाज के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम का टिकट हासिल किया है। एशियन गेम्स के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुने गए वैभव अब भारत की ओर से टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। अगर वैभव को अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 37 वर्ष पुराने भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। सचिन ने 16 वर्ष 205 दिन में पाकिस्तान के विरुद्ध 1989 में पदार्पण किया था। वैभव ने इस साल आईपीएल में 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button