वड़ोदरा में बोले केजरीवाल- 2027 में भाजपा जाएगी, गुजरात के लोगों की सरकार आएगी

अरविंद केजरीवाल ने वडोदरा में भाजपा पर तीखा हमला बोला, दावा किया कि 2027 में भाजपा जाएगी और गुजरात के लोगों की सरकार आएगी। उन्होंने भाजपा के 30 साल के शासन को डर, भ्रष्टाचार और अत्याचार पर आधारित बताया। कांग्रेस को भाजपा का सहयोगी बताते हुए, केजरीवाल ने ‘आप’ को एकमात्र विकल्प बताया। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और आदिवासियों के मुद्दों पर भी बात की, गुजरात के सम्मान और न्याय की लड़ाई पर जोर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब भाजपा का भी इतना बड़ा संगठन नहीं है, जितना ‘‘आप’’ का है। भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ है, लोग परेशान हो चुके हैं। अब जनता के मन से डर निकलता जा रहा है और खुल कर भाजपा की खिलाफत में सामने आ रही है। 30 साल से भाजपा ने केवल भय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के जरिए गुजरात पर शासन किया है। ‘‘आप’’ के प्रवीण राम और राजू करपड़ा समेत कई नेता पिछले तीन महीने से जेल में हैं।

 

Related Articles

Back to top button