पंजाब में ‘गद्दार’ vs ‘देश का दुश्मन’ बयान पर घमासान, कांग्रेस-बीजेपी ने शेयर किए एक-दूसरे के VIDEO
राहुल गांधी द्वारा रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ और बिट्टू द्वारा राहुल को ‘देश का दुश्मन’ कहने पर पंजाब में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने बिट्टू के पुराने वीडियो साझा किए, जबकि भाजपा ने उनका बचाव किया। भाजपा ने गांधी परिवार पर पंजाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने बिट्टू पर दल-बदल का आरोप लगाया। यह विवाद राज्य की राजनीति में गर्माहट ला रहा है।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बिट्टू का पुराना वीडियो शेयर किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इस वीडियो में बिट्टू कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने कहा था कि पंजाब की सियासत में आना है तो मेरे पास पगड़ी पहन कर आना। आज जो मैंने केसरी पगड़ी सजाई है। वह राहुल गांधी की देन है। वहीं, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किसान आंदोलन के दौरान बिट्टू द्वारा भाजपा के खिलाफ दिए गए बयानों का वीडियो शेयर किया। इसमें बिट्टू भाजपा के खिलाफ खुलकर भड़ास निकालते सुनाई दे रहे हैं।




