लैंड पूलिंग नीति पर फिर भड़के सुखबीर बादल, किसानों की जमीन बचाने की लिए पूरे पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की संशोधित लैंड पूलिंग नीति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर संशोधित लैंड पूलिंग नीति वास्तव में किसानों की जमीन हड़पने की एक नई साजिश है। विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुखबीर बादल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सत्ताधारी पार्टी अपने राजनीतिक निवेशकों और करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि फायदों के लिए नीतिगत बदलाव हो रहे हैं, जिनसे पिछले वर्ष कथित तौर पर गैर-कानूनी समझौते किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब उन्हीं सौदों को वैध रूप देने के लिए लैंड पूलिंग नीति में संशोधन किया गया है।

Related Articles

Back to top button