Delhi latest news: भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाया और उन्हें दिल्लीवालों के हक का फ्लैट छीनकर दे दिया- सीएम आतिशी
The BJP central government settled Rohingyas in Delhi and gave them flats that belonged to Delhiites - CM Atishi
Delhi की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा की केंद्र सरकार(Central Govt) द्वारा दिल्ली में अवैध रूप बसाए गए रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अपील करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार (Delhi Govt) और जनता की बिना अनुमति के किसी भी अवैध शरणार्थी को दिल्ली में न बसाए।साथ ही, केंद्र सरकार, दिल्ली में बसाए गए रोहिंग्या शरणार्थियों की लिस्ट व पते की जानकारी दिल्ली सरकार, एलजी और पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाया और उन्हें दिल्लीवालों के हक का फ्लैट छीनकर दे दिया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ख़ुद ट्वीट कर बताया है कि रोहिंग्या प्रवासियों को बक्करवाला में बने फ्लैट में रखा जाएगा। इसलिए अमित शाह (Amit shah) बताएं कि बांग्लादेश से सीमा पार करके अवैध घुसपैठिये देश के कई राज्यों को पार करते हुए दिल्ली कैसे पहुंचे? क्या यह भाजपा की साज़िश है?
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री (home minister) अमित शाह दिल्ली में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं। अमित शाह देश के बॉर्डर की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। अमित शाह देशभर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें मैंने एक चिट्ठी लिखी है, जो रविवार सुबह उन्हें भेजी गई है। मैंने उन्हें दिल्ली में अवैध अप्रवासियों खासकर रोहिंग्याओं को बसाने के गंभीर मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है।
भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में अवैध अप्रवासियों खासकर रोहिंग्याओं को बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बसाया। हरदीप सिंह पुरी का 17 अगस्त 2022 का ट्वीट है, जिसमें वह स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है।
एक महत्वपूर्ण फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बसाया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस (Delhi police) की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह ट्वीट बताता है कि बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस के फ्लैटों में रोहिंग्या अवैध अप्रवासियों को बसाना भाजपा शासित केंद्र सरकार का एक सोचा समझा फैसला था।
मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे कहा कि उसके बाद हरदीप पुरी दूसरा ट्वीट करते हैं कि जो लोग भारत के रिफ्यूजी पॉलिसी के बारे में झूठ फैला रहे हैं, वो लोग गलत हैं। हम रोहिंग्या के साथ खड़े हैं और हम रोहिंग्या लोगों को हर सुविधा देंगे। इसलिए यह बिल्कुल साफ है कि दिल्ली में आज अगर अवैध रूप से रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं, तो उनको बसाने वाली भाजपा शासित केंद्र सरकार है और उनका सोचा समझा फैसला है।




