Chhath pooja: छठी मईया सभी दिल्लीवालों को स्वस्थ, खुशहाल व समृद्ध रखें और सबकी मनोकामनाएं पूरी करें- सीएम आतिशी

May Chhathi Maiya keep all Delhiites healthy, happy and prosperous and fulfill everyone's wishes - CM Atishi

दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा में शामिल होकर सीएम आतिशी ने श्रद्धालुओं की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। सीएम आतिशी अपने निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी विधानसभा में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्वांचली भाई-बहनों व माताओं के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा की।
इस दौरान सीएम ने छठ महापर्व की शुभमकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि,”दिल्ली में आज छठ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली के हर हिस्से में दिल्ली सरकार द्वारा भव्य छठ घाट बनाए गए है।”
उन्होंने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने हमेशा पूर्वांचल के हमारे भाइयों-बहनों के लिए पिछले 10 साल से दिल्ली के कोने कोने में शानदार छठ घाट बना रहे  है। ताकि हमारे पूर्वांचली भाइयों-बहनों को कभी ऐसा नहीं लगे कि वो अपने गाँव से दूर है। छठ का वो त्यौहार दिल्ली में वो उसी धूम धाम से मना सके।”
उन्होंने कहा कि, दिल्ली पूर्वांचली भाई-बहनों का घर है और उनकी वजह से छठ का ये त्यौहार आज सिर्फ़ पूर्वांचल नहीं बल्कि सभी दिल्लीवासियों का त्यौहार है। जिसे हम सब धूमधाम से मानते है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, मैं छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करती हूं कि वो सभी दिल्लीवालों को खूब खुशियां दें, सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

Related Articles

Back to top button