ज्यादा हेल्थ रिस्क वाले बच्चों की होगी बेहतर देखभाल, सरकार लॉन्च करेगी समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

नई दिल्ली। जीवन के शुरुआती तीन सालों में देखभाल को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार को एक नया राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत ज्यादा हेल्थ रिस्क वाले नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को घर पर ज्यादा बेहतर देखभाल मिलेगी जिसमें फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों द्वारा अतिरिक्त फॉलो-अप विजिट भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सेंट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की बैठक के दौरान ‘समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम ‘होम-बेस्ड न्यूबॉर्न केयर’ और ‘होम-बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड’ जैसी मौजूदा योजनाओं को एक ही फ्रेमवर्क में लाता है, जिसमें जन्म से लेकर 36 महीने तक के बच्चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button