प्रधानमंत्री मोदी आज से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर, हिंद महासागर में मजबूत होंगे कूटनीतिक रिश्ते

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर पीएम की यह यात्रा हो रही है। पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इस दौरान भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी और नौसेना के दो जहाज समारोह में भाग लेंगे। ज्ञात हो, मोदी इससे पहले वर्ष 2015 में सेशेल्स गए थे। पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम मार्गों पर बढ़ते तनाव ने वैश्विक समुद्री व्यापार को प्रभावित किया है।

 

Related Articles

Back to top button