‘किसने बनाया, कौन है फाइनेंसर?’, पंजाब CM के विवादित वीडियो पर भड़की AAP; दो गिरफ्तारियों पर हरियाणा सरकार को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो मामले में मंगलवार को नया विवाद जुड़ गया। एफआईआर के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है, कुछ भी करवा सकती है। एफआईआर की कहानी मनगढ़ंत व फर्जी है।

अगर भाजपा सच सामने लाने में सचमुच दिलचस्पी रखती है तो वह इस बात की जांच क्यों नहीं कर रही है कि यह वीडियो किसने बनाया, इसमें किसने अभिनय किया, इसे किसने फाइनेंस किया और इसे प्रसारित करने के लिए कौन जिम्मेदार था?

Related Articles

Back to top button