पंजाब में TTH की सक्रियता, ISI की दहशत फैलाने नई चाल; अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी
चंडीगढ़। अमृतसर शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित मजीठा में रविवार की सुबह छह बजे पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विंग में तैनात एएसआइ जोगा सिंह की हत्या कर दी गई। गुरदासपुर जिले के गांव घनिये का बांगर निवासी जोगा सिंह की हत्या की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) नामक संगठन की अल-बरक ब्रिगेड ने ली है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई स्थापित आतंकी संगठन नहीं, बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ की ओर से पंजाब में फिर से अस्थिरता पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा नया प्राक्सी नाम हो सकता है। सूत्रों के अनुसार टीटीएच के नाम से जारी पोस्ट के डिजिटल ओरिजिन और आइपी ट्रेल को ट्रैक किया जा रहा है।





