अनिल अंबानी की कंपनियों के दो पूर्व सीईओ गिरफ्तार, 7623 करोड़ रुपये बैंक धोखाधड़ी का आरोप
नई दिल्ली। सीबीआई ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनियों रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व सीईओ को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से 7,623 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित अलग-अलग मामले में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने आरसीएफएल के पूर्व निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) देवांग मोदी और आरएचएफएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक व सीईओ रवींद्र सुधालकर को गिरफ्तार किया।
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आरसीएफएल मामले में आरोपियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के 13 बैंकों से 4,097 करोड़ रुपये, जबकि आरएचएफएल मामले में आरोपितों ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के साथ 3,526 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।”




