200MP के दो कैमरे के साथ आया Oppo का नया फोन, 7,025mAh की है बैटरी; जानें कीमत
Oppo Find X9s Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Hasselblad-ट्यून्ड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो 200-मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स।

Oppo Find X9s Pro की कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9s Pro के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 73,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट 12GB + 512GB और 16GB + 512GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः CNY 5,699 (लगभग 78,000 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 82,000 रुपये) है। आखिर में, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 96,000 रुपये) है, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा।




