8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट: इस राज्य में आठवें वेतन आयोग के गठन का एलान, बना पहला स्टेट; कब होगा लागू?

8th Pay Commission: असम सरकार ने आठवें राज्य वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है, जिससे यह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि पूर्व मुख्य सचिव शुभस दास इसकी अध्यक्षता करेंगे। यह कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी आठवें वेतन आयोग के प्रावधानों से वेतन वृद्धि की उम्मीद है, हालांकि इसके लागू होने की समय-सीमा पर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है।

राज्य वेतन आयोग लागू करने के बाद क्या बोले सीएम?
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी कर दिए हैं, लेकिन अब तक किसी भी राज्य ने अपना वेतन आयोग नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि असम सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव शुभस दास की अध्यक्षता में 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही असम देश का पहला राज्य बन गया है जिसने यह कदम उठाया है। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के कल्याण और प्रगतिशील शासन की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Back to top button