PM Modi आज सीआर पार्क में करेंगे दुर्गा पूजा, यमुनापार में मनाएंगे विजयादशमी; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को सीआर पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करेंगे और यमुनापार में दशहरा मनाएंगे जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामलीला कमेटी को सूचित किया कि विजय दशमी उत्सव ग्राउंड में मनाया जाएगा जिसके लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री दुर्गा पूजा में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।




