‘मार्कशीट ही आपकी योग्यता का पैमाना नहीं’, बोर्ड परीक्षा के बीच पीएम मोदी का छात्रों के नाम संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं-12वीं के छात्रों से बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव न लेने और आत्मविश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग्यता सिर्फ अंकों से नहीं आंकी जाती, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

रविवार को मन की बात के 131वें एपिसोड में पीएम ने छात्रों से कहा- ”मुझे यकीन है कि आप सभी दिल से अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान संदेह और ¨चताएं स्वाभाविक हैं लेकिन तनाव को अपने ऊपर कतई हावी नहीं होने देना है। खुद पर विश्वास करें। जो कुछ भी आपने दिल से पढ़ा है, उसे लिखें।”

Related Articles

Back to top button