नोएडा एयरपोर्ट पर आज से उड़ानें शुरू, जमीन देने वाले 170 किसान बने पहले यात्री

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida Airport) से आज सोमवार (15 जून) से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गई हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने दीप प्रचलित कर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया। इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची।

इस उद्घाटन उड़ान में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्य सचिव एसपी गोयल के साथ 75 कारोबारी परिवार और अन्य यात्री शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

रविवार को एयरपोर्ट की सजावट और यात्री सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस दो विशेष उड़ानों समेत कुल आठ फ्लाइट संचालित करेगी।

नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे किसान
एक विशेष फ्लाइट सुबह 8:30 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसमें 170 किसान, जेवर विधायक और नोएडा एयरपोर्ट के अधिकारी जाएंगे। यह फ्लाइट 9:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एयरपोर्ट के लिए आभार जताएंगे। वापसी में यह दोपहर 2:30 बजे लखनऊ से चलकर 3:30 बजे नोएडा पहुंचेगी।

इन शहरों के लिए उड़ान शुरू
नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी उड़ानें होंगी।

Related Articles

Back to top button