कर्नाटक में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 10 गिरफ्तार
दावणगेरे। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सभी 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना तीन जून को दावणगेरे जिले के बसवापट्टाना थाना क्षेत्र में हुई थी, हालांकि यह मामला आठ जून को तब सामने आया जब आरोपित द्वारा रिकार्ड की गई महिला की नशे की हालत वाली वीडियो को विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में साझा किया गया।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद प्राथमिकी में नामजद सभी 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि घटना वाली शाम वह घरेलू विवाद के बाद अपने गांव की ओर जा रही थी, तो दो पुरुषों ने मदद की पेशकश के बहाने उससे संपर्क किया और उसे नशीला साफ्ट ड्रिंक दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।





