Ben Stokes छोड़ेंगे कप्तानी, क्रिकेट को भी कहेंगे अलविदा! नाइटक्लब कांड के बाद इंग्लिश कप्तान के फैसले से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। स्टोक्स को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं कि वे टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ देंगे और इसके साथ ही वे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था।

इंग्लैंड ने उस मुकाबले में जीत हासिल की थी और इसके बाद एक नया विवाद सामने आ गया। न्यूजीलैंड को हराने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे। इसके बाद उनके ऊपर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई करने की बात की थी। दोनों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है लेकिन घटना क्या हुई, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब इसके बाद उनके ऊपर बैन का खतरा मंडरा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button