‘कमरों में छिपी महिलाएं सीने से लगाए थीं बच्चे’, दमकलकर्मी ने बताया दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर
दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद बचाए गए दोनों परिवारों के सदस्य इमारत से निकाले जाने के बाद भी काफी देर तक बदहवास हालत में थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिलाओं ने कहा कि धुएं के चलते उनकी सांसें अटक रहीं थी और उन्हें बच्चों की चिंता सता रही थी।

दमकल कर्मी राजकुमार ने बताया कि बचाव दल की टीम जब वैकल्पिक रास्ता बनाकर अंदर पहुंची तो महिलाएं अपने बच्चों को सीने से लगाए लेटी हुई थीं। जबकि पुरुष भी बेहद डरे डरे-सहमे थे। इन सभी को पहले ढांढस बंधाकर सुरक्षित निकाला गया।
दो पालतू कुत्ते बेसुध मिले, एक की मौत
न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद बचाव अभियान के दौरान काले रंग के ल्हासा अप्सो नस्ल के दो पालतू कुत्ते बेसुध हालत में मिले।




