Gurugram : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर प्रांतीय क्षेत्र संघचालक श्री पवन जिंदल ने गुरुग्राम में निर्माणाधीन विश्व शांति केंद्र का दौरा कर निर्माण कार्य में हो रही प्रगति की जानकारी ली|
Shri Pawan Jindal, North Provincial Area Sanghchalak of Rashtriya Swayamsevak Sangh visited the Vishwa Shanti Kendra under construction in Gurugram and inquired about the progress of the construction work.
15 मई 2024, दिल्ली एन.सी.आर.: विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर प्रांतीय क्षेत्र संघचालक श्री पवन जिंदल ने गुरुग्राम में निर्माणाधीन विश्व शांति केंद्र का दौरा कर निर्माण कार्य में हो रही प्रगति की जानकारी ली| इस अवसर पर निर्माता कंपनी के प्रमुख ओमवीरसिंह उपस्थित रहे।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने जानकारी दी कि विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह में भाग लेने हेतु आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी एवं पातंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव जी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा देश दुनियाँ की अन्य विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। आचार्यश्री ने बताया कि भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र में शांति शिक्षा एवं प्रशिक्षण, ध्यान एवं योग के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण, बच्चों व युवाओं का संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण आदि भारतीय संस्कृति एवं जैन जीवन शैली पर आधारित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे |
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांत संघचालक श्री पवन जिंदल ने आचार्यश्री के मानवतावादी कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि विश्व शांति केंद्र कि स्थापना से विश्व शांति और मानव कल्याण के कार्यों को गति मिलेगी| आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन में यह केंद्र विश्व शांति एवं सद्भावना की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, गुरुग्राम में निर्मित इस केंद्र से हरियाणा प्रांत का नाम विश्व में रोशन होगा| विश्व शांति केंद्र के निर्माण कंपनी के प्रमुख श्री ओमवीर ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है | समय से पूर्व ही केंद्र बन कर तैयार हो जाएगा और निर्धारित समय पर विश्व शांति केंद्र का उदघाटन किया जा सकता है | उन्होने कहा कि इस केंद्र से भारत एवं हरियाणा का नाम वैश्विक स्तर पर जाना जाएगा |