गौतम अदाणी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, US SEC केस बंद होने का मिला फायदा; अंबानी से कितने आगे निकले?

नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia Richest Person Gautam Adani) का खिताब अपने नाम कर लिया है। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में हालिया तेजी के चलते उनकी संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Chairman Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ा है। उनके संपत्ति में आए उछाल के पीछे अमेरिका में खत्म हुआ US SEC केस रहा है। इस केस के बंद होते ही अदाणी की कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल देखा गया।

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अदाणी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 90 अरब डॉलर (8.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Net Worth) 88.8 अरब डॉलर (8.4 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। इसका मतलब है कि अदाणी फिलहाल अंबानी से करीब 1.2 अरब डॉलर आगे निकल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button