Finance: क्लस्टर गतिविधियों के साथ संरेखित अनुकूल उत्पादों के साथ आरआरबी को, एमएसएमई ऋण के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए: केंद्रीय वित्त मंत्री

RRBs should formulate strategy for MSME lending with customized products aligned with cluster activities: Union Finance Minister

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज बेंगलुरु में 5 राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी को कवर करते हुए दक्षिणी क्षेत्र के 10 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू, आरबीआई के ईडी, आरआरबी और प्रायोजक बैंकों के अध्यक्ष, डीएफएस के अतिरिक्त सचिव, नाबार्ड और सिडबी के प्रतिनिधि तथा भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।बैठक में 10 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने भाग लिया और इसमें व्यवसायिक प्रदर्शन, डिजिटल प्रौद्योगिकी सेवाओं को उन्नत करने तथा कृषि और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़ी गतिविधियों में व्यवसाय वृद्धि को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से आग्रह किया कि वे अपने प्रायोजक बैंकों के सक्रिय सहयोग से भारत सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं जैसे मुद्रा, पीएम विश्वकर्मा आदि के तहत ऋण वितरण को बढ़ाएँ।

Related Articles

Back to top button