Tata Group की इस कंपनी ने लिया 1280 करोड़ का बैंक लोन, एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी, ये रहा प्लान
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने DBS बैंक इंडिया से 1,280 करोड़ रुपये का लोन लिया है। इस रकम का इस्तेमालगुरुग्राम में एक परमानेंट कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। TRIL, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी है। यह समूह की रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्रांच के रूप में कार्य करती है।

इस रकम का इस्तेमाल उन मान्यता प्राप्त ग्रीन एसेट्स पर किया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत स्थिरता मानकों को पूरा करती हैं। डीबीएस बैंक इंडिया के ‘लार्ज कॉरपोरेट बैंकिंग’ डिवीजन के प्रमुख सांतनु मित्रा ने कहा,”रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर, डीबीएस बैंक इंडिया के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। हम देश भर में विकसित हो रही कई नवाचारी और टिकाऊ परियोजनाओं को निरंतर समर्थन दे रहे हैं।”




