PSEB 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 12:30 पर होगा जारी, साइट एवं SMS से नतीजे कर सकेंगे चेक

नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से 11 मई को 10th क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद अब 12th क्लास के छात्रों को नतीजों का इंतजार है जो आज यानी 13 मई दोपहर 12:30 पर खत्म हो जाएगा। टाइम की जानकारी जल्द ही बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा साझा कर दी जाएगी। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा जहां से छात्र Roll Number दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
नतीजों के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट (मेरिट लिस्ट) भी जारी की जाएगी। पिछले वर्ष हरसिमरत ने 500 में से 500 नंबर हासिल करके राज्य में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, मनदीप कौर और अर्शित को दूसरा स्थान हासिल हुआ है, दोनों ही स्टूडेंट्स ने 500 में से 498 हासिल किए थे।

Related Articles

Back to top button