18 किलो नशा बरामदगी मामले का मास्टरमाइंड फरार, एनसीबी ने रखा एक लाख रुपये का इनाम

चंडीगढ़। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपित हरमनजीत सिंह संधू पर एक लाख रूपये का ईनाम रखा है। अमृतसर जोनल यूनिट ने 18 किलो नशीले पदार्थों की बरामदगी के मामले में फरार चल रहे हरमनजीत सिंह संधू की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने संबंधी पुख्ता सूचना देने वाले को यह ईनाम दिया जाएगा।

एजेंसी ने दावा किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एनसीबी ने जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि तरनतारन जिले के नौशहरा ढल्ला गांव निवासी हरमनजीत सिंह संधू पिछले करीब चार महीनों से फरार है।

Related Articles

Back to top button