देर से आने पर टोका, छात्र ने शिक्षिका को मारा थप्पड़; जमानत पर रिहा
गुजरात के पंचमहल जिले में 12वीं के छात्र मोहम्मद खान अंसारी ने देर से आने पर टोकने वाली शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया। घटना 24 जनवरी की है। बाद में छात्र अपने पिता के साथ लौटकर शिक्षिका को धमकी भी दी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

थप्पड़ कांड का सीसीटीवी फुटेज प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने यह घटना 24 जनवरी को पंचमहल जिले के शेहरा कस्बे के एसजे. दवे हाई स्कूल में हुई थी। इस मामले में तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 18 वर्षीय छात्र को बाद में गिरफ्तार किया गया और एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शुक्रवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया।




