Bhooth Bangla OTT: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार अक्षय कुमार की हॉरर कामेडी, कब और कहां होगी रिलीज?
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के साथ खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 16 साल बाद पर्दे पर वापस आई। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
वहीं 17 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए भी तैयार है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए।
यह भी पढ़ें- 250 करोड़ी भूत बंगला के बाद अक्षय का ‘जंगल राज’! Welcome To The Jungle से ‘खिलाड़ी’ का पहला लुक आउट
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
वहीं ओटीटी रिलीज की बात करें तो भूत बंगला 12 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सुपरनेचुरल फैंटेसी पर आधारित है। भूत बंगला का स्क्रीनप्ले प्रियदर्शन, रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले लिखा है।





