Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, कैसे 2026 की नंबर 1 फिल्म बनी अक्षय कुमार की Action Comedy?
नई दिल्ली। हाल ही में मुंबई में एक शानदार इवेंट में ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जहां जंगल-थीम वाली सजावट की गई थी। इस इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हुए।

ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
ट्रेलर को तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला ही है लेकिन वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। ट्रेलर को दो दिनों में ही YouTube पर 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं, यह फिल्म एक और लिस्ट में भी आधिकारिक तौर पर नंबर 1 पर है।




