अधूरा रह गया Tara Sutaria का प्यार, कॉन्सर्ट विवाद के कुछ दिन बाद वीर पहाड़िया संग हुआ ब्रेकअप?
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। आदर जैन से ब्रेकअप के लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने वीर को बीते साल डेट करना शुरू किया था, लेकिन कथित तौर पर 10 महीने भी उनका रिश्ता नहीं चल पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा-वीर ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सिंगर-रैपर का बीते साल 26 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कॉन्सर्ट हुआ था, जहां तारा सुतारिया ने भी उन्हें ज्वाइन किया था। इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जहां एपी ढिल्लो एक्ट्रेस को हग करके उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। वहीं एक और वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी वायरल हुआ था, जिसमें वह दोनों की क्लोजनेस को देख काफी सीरियस लग रहे हैं। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली तो वीर ने सामने आकर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड तारा को चीयर कर रहे हैं। तारा सुतारिया ने भी कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किये और इसे उनके खिलाफ नेगेटिव पब्लिसिटी बताया।




